Lucknow में 6 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फिसलने से लगी थी चोट
Lucknow: राजधानी के लोहिया अस्पताल में एक 6 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की माँ उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुँची थी, लेकिन डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में
Lucknow: राजधानी के लोहिया अस्पताल में एक 6 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की माँ उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुँची थी, लेकिन डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बच्चे को शुक्रवार शाम 3 जुलाई 2026 को अस्पताल लाया गया था। बच्चे की माँ पूनम ने बताया कि शाम करीब 6 बजे बच्चा बाथरूम में नहा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसी हादसे के बाद वह घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल के सूत्रों ने एक अजीब बात बताई है कि बच्चे की मौत की खबर मिलते ही माँ उसे वहीं छोड़कर चली गई थी। काफी कोशिशों के बाद वह अगली सुबह वापस आई। इस पर माँ का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें सुबह आने के लिए कहा था, इसलिए वह वापस चली गई थीं।
मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे के पिता दिनेश कुमार उन्नाव के बीघापुर के रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या थी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।