Lucknow में शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई, KGMU में प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
Lucknow: राजधानी लखनऊ में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज स्मृति मंच की ओर से KGMU में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद किया गया। KG
Lucknow: राजधानी लखनऊ में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज स्मृति मंच की ओर से KGMU में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद किया गया।
KGMU स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ब्राउन हॉल में दोपहर 2 बजे से एक विशेष कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने शाहूजी महाराज के सामाजिक न्याय के कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कालीचरण सनेही, स्मृति मंच के अध्यक्ष रामचंद्र पटेल और पद्म श्री प्रोफेसर एस.एन. कुरिल ने भी अपने विचार रखे।
सभा में बताया गया कि शाहूजी महाराज ने साल 1902 में अपने राज्य में सामाजिक न्याय की नींव रखी थी। उन्होंने ज्योतिबा राव फुले से प्रेरणा लेकर समाज के हर वर्ग के लिए बराबरी के अधिकार और शिक्षा की व्यवस्था की। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आरक्षण जैसी नीतियों को लागू करने में उनकी भूमिका बहुत अहम थी ताकि समाज के पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ने का मौका मिले।
शहर में अन्य जगहों पर भी जयंती की धूम रही। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने हजरतगंज के मार्टिनपुरवा स्थित अपने कार्यालय में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस दिन को ‘आरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया, जिसके तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में OBC और SC विभागों द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम रखा गया। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी ने भी 26 जून को जयंती मनाने का आह्वान किया था।