Lucknow में रवायती अंदाज में निकला चेहल्लुम का जुलूस, सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Lucknow: लखनऊ में हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत की याद में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से शुरू होकर कर्बला तक पहुँचा। इस

Lucknow: लखनऊ में हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत की याद में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से शुरू होकर कर्बला तक पहुँचा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और रवायती अंदाज में अपनी आस्था प्रकट की।

जुलूस की सुरक्षा के लिए लखनऊ पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। शहर के पश्चिमी जोन को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया था। करीब 40 से 50 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसमें PAC की 10 कंपनियां और अर्धसैनिक बल शामिल थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए QRT, PRV और डायल-112 की टीमें लगातार गश्त करती रहीं।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की गई। छतों और संवेदनशील जगहों पर पुलिस की नजर थी और सादे कपड़ों में LIU के अधिकारी भी तैनात रहे। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने सभी कर्मियों को निर्देश दिए थे कि वे श्रद्धालुओं और आम जनता के साथ संवेदनशील और अनुशासित व्यवहार करें ताकि शांति बनी रहे।

ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए सुबह 11 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था, जिससे जुलूस के रास्ते में आने वाले ट्रैफिक को बदला गया। जॉइंट कमिश्नर (कानून व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि पश्चिमी जोन को हाई-सिक्योरिटी एरिया में बदला गया था। साथ ही, अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखने के लिए एक समर्पित टीम द्वारा सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी की गई।