Lucknow में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया, 5 किमी लंबे रूट पर ड्रोन से रखी गई नजर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त 2026 को चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होकर तालकटोरा स्थित कर्बला तक पहुंचा। करीब 5 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंत

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त 2026 को चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होकर तालकटोरा स्थित कर्बला तक पहुंचा। करीब 5 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की थी। संयुक्त सीपी बबलू कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पश्चिमी जोन में ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए पश्चिमी जोन को 5 जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया था, जिसकी निगरानी एसपी और डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी कर रहे थे। पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए नजर रखी गई।

ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 4 अगस्त को सुबह 11 बजे से भारी और हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया था। जुलूस के दौरान मेफेयर तिराहा, नक्खास, तुड़ियागंज तिराया, बिल्लौचपुरा तिराहा और बाजारखाला जैसे इलाकों से जुलूस गुजरा। पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की थी और पीस कमेटी की बैठकें भी आयोजित की गई थीं।

जुलूस मार्ग पर लोगों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, मेडिकल कैंप और सबील के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित रास्तों से गुजरने की अनुमति दी गई थी। इस आयोजन में करीब 40,000 से 50,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान था।