Lucknow में महिला से चेन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गिरवी रखी थी सोने की चेन

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर इलाके में एक महिला की सोने की चेन लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लूटी हुई चेन को गिरवी रखकर पैसे जुटाए थे। पु

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर इलाके में एक महिला की सोने की चेन लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लूटी हुई चेन को गिरवी रखकर पैसे जुटाए थे। पुलिस अब इस मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

यह पूरी घटना 16 जुलाई 2026 को गोमती नगर के विपुल खंड इलाके में हुई थी, जहां 59 साल की राजकुमारी नाम की महिला से चेन लूटी गई थी। लखनऊ पुलिस की ईस्ट जोन क्राइम और सर्विलांस यूनिट और गोमती नगर पुलिस ने मिलकर इस मामले की जांच की। पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों का पता लगाया और 18 जुलाई को दो लोगों को दबोच लिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूटी हुई सोने की चेन को विकास नगर स्थित Manappuram Finance की एक ब्रांच में 23,700 रुपये में गिरवी रख दिया था। इस रकम को तीन आरोपियों के बीच आपस में बांट लिया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाराबंकी निवासी 19 वर्षीय आकाश कुमार उर्फ राजन शुक्ला और शाहजहांपुर निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार अवस्थी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर और 9,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता के तहत और भी धाराएं जोड़ दी हैं और फरार तीसरे साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।