Lucknow में हाईवे किनारे खड़ी कार में आग, युवक का शव बना कंकाल, हत्या की आशंका
Lucknow: राजधानी के सीतापुर हाईवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सरैया गांव के पास खड़ी एक कार में भीषण आग लग गई, जिसमें अंदर मौजूद एक युवक जिंदा जल गया। आग इतनी भयानक थी कि युवक का शव पूरी तरह जलकर कंका
Lucknow: राजधानी के सीतापुर हाईवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सरैया गांव के पास खड़ी एक कार में भीषण आग लग गई, जिसमें अंदर मौजूद एक युवक जिंदा जल गया। आग इतनी भयानक थी कि युवक का शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह पूरी घटना गुरुवार 6 अगस्त की देर रात करीब 11:30 बजे की है। बख्शी का तालाब (BKT) थाना क्षेत्र में इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसीपी बख्शी का तालाब, विकास कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। जांच टीम को कार के सभी शीशे टूटे हुए मिले हैं और मृतक का ऊपरी हिस्सा पीछे की तरफ लटका हुआ था। इन सबूतों के आधार पर पुलिस को शक है कि पहले युवक की हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए कार में आग लगाई गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना और हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता चल सके कि कार वहां कैसे पहुंची और आग लगने से पहले क्या हुआ था।
जांच में पता चला है कि यह कार खुर्रमनगर निवासी हमीदुल के बेटे अलमाश के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने अलमाश के परिवार से संपर्क किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।