Lucknow में रॉन्ग साइड आने पर रोकने पर होमगार्ड को कार सवार ने पीटा, आरोपी गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाजार खाला इलाके में एक कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट की। यह घटना तब हुई जब होमगार्ड ने गलत दिशा से आ रही कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाजार खाला इलाके में एक कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट की। यह घटना तब हुई जब होमगार्ड ने गलत दिशा से आ रही कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी को सीज कर दिया है।
यह पूरा मामला शनिवार रात करीब 8 बजे बाजार खाला थाना क्षेत्र के हैदरगंज चौराहे का है। वहां हामिद अली नाम के होमगार्ड यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात थे। इसी दौरान वैभव मौर्य नाम का व्यक्ति अपनी कार से रॉन्ग साइड से आ रहा था। जब हामिद अली ने उसे रोका, तो वैभव मौर्य गुस्से में आ गया और उसने होमगार्ड की पिटाई कर दी।
इस घटना का वीडियो रविवार दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। बाजार खाला इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी वैभव मौर्य गोमती नगर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुछ खबरों के मुताबिक, पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपनी गलती मानकर माफी भी मांगी है।