Lucknow में तेज रफ्तार कार ने कांशीराम प्रतिमा के पिलर को मारी टक्कर, 1.50 लाख की सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त
Lucknow/Gomti Nagar: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल परिसर में एक तेज रफ्तार कार ने कांशीराम जी की प्रतिमा के पिलर में जोरदार टक्कर मार दी।
Lucknow/Gomti Nagar: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल परिसर में एक तेज रफ्तार कार ने कांशीराम जी की प्रतिमा के पिलर में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से पिलर बुरी तरह टूट गया और सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।
यह पूरी घटना 20 जून 2026 की सुबह करीब 3 बजे की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिलर के अधिकांश पत्थर टूटकर बिखर गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में करीब 1.50 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
परिसर के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने इस घटना की शिकायत गोमतीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में साफ कहा गया है कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस अब कार नंबर UP 32 MV 0532 के जरिए फरार चालक की तलाश कर रही है।