Lucknow में तेज रफ्तार कार ने कांशीराम प्रतिमा के पिलर को मारी टक्कर, डेढ़ लाख की सरकारी संपत्ति हुई क्षतिग्रस्त
Lucknow: गोमतीनगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल परिसर में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक तेज रफ्तार कार ने मान्यवर कांशीराम जी की प्रतिमा के पिलर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सरकारी संपत्ति को का
Lucknow: गोमतीनगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल परिसर में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक तेज रफ्तार कार ने मान्यवर कांशीराम जी की प्रतिमा के पिलर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है.
इस टक्कर की वजह से प्रतिमा का पिलर बुरी तरह टूट गया और उसके अधिकांश पत्थर बिखर गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये की सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.