Lucknow में जातिसूचक टिप्पणी पर यात्रियों को कैब से उतारा, कंपनी ने ड्राइवर को 99 साल के लिए किया बैन

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक दलित कैब ड्राइवर को कंपनी ने करीब 100 साल के लिए बैन कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब ड्राइवर ने जातिसूचक टिप्पणी करने वाले यात्रियों को अपनी गाड़ी से बाहर निकाल दिया था। इस घटना के बाद अब स

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक दलित कैब ड्राइवर को कंपनी ने करीब 100 साल के लिए बैन कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब ड्राइवर ने जातिसूचक टिप्पणी करने वाले यात्रियों को अपनी गाड़ी से बाहर निकाल दिया था। इस घटना के बाद अब सोशल मीडिया पर कंपनी के इस फैसले को लेकर काफी विवाद हो रहा है।

मामला 11 अगस्त 2026 का है जब Rapido ड्राइवर अंकित कुमार उतरहटिया रेलवे स्टेशन से चार यात्रियों को चारबाग रेलवे स्टेशन ले जा रहे थे। अंकित कुमार लखनऊ के पीजीआई इलाके के रहने वाले हैं और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होल्डर हैं। वह अपने परिवार के खर्च चलाने के लिए कैब चलाते हैं।

ड्राइवर के मुताबिक, गाड़ी में बैठे यात्रियों ने एक वरिष्ठ अधिकारी की जाति को लेकर अपमानजनक बातें कीं और उनकी काबिलियत पर सवाल उठाए। जब अंकित कुमार ने इस जातिसूचक टिप्पणी का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद ड्राइवर ने यात्रियों को अपनी कैब से उतरने को कह दिया।

इस घटना के बाद Rapido कंपनी ने अंकित कुमार पर करीब 99 साल का प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी ने इस बैन का कारण गाली-गलौज, अपशब्दों का इस्तेमाल और दोहरे अर्थ वाली बातचीत बताया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अंकित कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भरे और अपमानजनक मैसेज मिल रहे हैं। वहीं, इंटरनेट पर कई लोग कंपनी के इस एकतरफा रवैये की आलोचना कर रहे हैं और Rapido के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।