Lucknow में कारोबारी ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी, जन्मदिन की पार्टी की तैयारियों के बीच हुआ हादसा
Lucknow: राजधानी के महानगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नामी अनाज कारोबारी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में उनके जन्मदिन की पार्टी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन
Lucknow: राजधानी के महानगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नामी अनाज कारोबारी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में उनके जन्मदिन की पार्टी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक कारोबारी ने आत्मघाती कदम उठाकर सबको चौंका दिया।
जानकारी के मुताबिक, 35 साल के विवेक माहेश्वरी महानगर स्थित शालिमार गैलेंट (B ब्लॉक) के फ्लैट नंबर B-803 में रहते थे। गुरुवार शाम को उन्होंने अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। वह सीधे नीचे रखे गमलों पर गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत भाऊ राव देओरस (BRD) अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विवेक माहेश्वरी दलिगंज में ‘अशोक विसंभर दयाल’ नाम से एक बड़ी अनाज फर्म चलाते थे। उनका कारोबार काफी बड़ा था और वह शहर के कई बड़े होटलों में अनाज की सप्लाई करते थे। परिवार में उनके पिता अशोक माहेश्वरी, पत्नी और एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक विवेक लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम ने भी घटना वाली जगह की जांच की है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की सही वजहों का पता लगाया जा सके।