Lucknow में व्यवसायी के घर लूटपाट मामला, 20 संदिग्धों की फोटो देख भी नहीं हुई पहचान

Lucknow: इंदिरा नगर के अमराई गांव में एक किराना व्यवसायी के घर हुई लूटपाट की घटना में पुलिस को अब तक कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस ने करीब 20 संदिग्ध लोगों को ट्रेस कर उनकी तस्वीरें पीड़ित व्यवसायी को दिखाईं, लेकि

Lucknow: इंदिरा नगर के अमराई गांव में एक किराना व्यवसायी के घर हुई लूटपाट की घटना में पुलिस को अब तक कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस ने करीब 20 संदिग्ध लोगों को ट्रेस कर उनकी तस्वीरें पीड़ित व्यवसायी को दिखाईं, लेकिन वे बदमाशों को पहचान नहीं पाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमले के समय वे बहुत दहशत में थे और बदमाशों ने उन्हें सिर उठाने का मौका नहीं दिया, जिस वजह से वे चेहरे ठीक से नहीं देख सके।

इस मामले में पुलिस की टीमें सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी और बहराइच जैसे जिलों में डेरा डाले हुए हैं और लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है और जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। सर्विलांस टीम ने वारदात के समय सक्रिय रहे 5 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबरों को रडार पर लिया है और उनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

रविवार को इंदिरा नगर पुलिस ने एक बार फिर घटनास्थल का दौरा किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घर की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें कुछ बाइक सवार और पैदल संदिग्ध लोग नजर आए हैं। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है।

घायल व्यवसायी उमेश चंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी शांति और बेटी सीमा का इलाज सुषमा हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उमेश के सिर पर लोहे के एक H-आकार के औजार से गंभीर चोट लगी थी, जबकि पत्नी और बेटी की हालत में अब सुधार है। पुलिस ने रविवार को अस्पताल जाकर तीनों के बयान दर्ज किए हैं।