Lucknow के बुद्धेश्वर मंदिर में 4 दिन में दूसरी चोरी, पहले घंटी और अब दान पेटी उड़ा ले गए चोर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। यहाँ महज चार दिनों के भीतर चोरी की दूसरी वारदात हुई है। पहले मंदिर से घंटियाँ चोरी हुई थीं और अब चोर मंदिर के प्रवेश द्वार

Lucknow: राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। यहाँ महज चार दिनों के भीतर चोरी की दूसरी वारदात हुई है। पहले मंदिर से घंटियाँ चोरी हुई थीं और अब चोर मंदिर के प्रवेश द्वार पर रखी दान पेटी को ही गायब कर ले गए हैं।

घटना 12 जुलाई 2026 की रात की है, जब चोरों ने मंदिर में घुसकर दान पेटी पर हाथ साफ किया। पुजारी ने जब दान पेटी गायब देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि दानपात्र में हजारों रुपये नकद थे। इस घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और निवासियों में काफी आक्रोश है, उन्होंने मंदिर परिसर में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले 9 जुलाई 2026 को भी मंदिर में चोरी हुई थी। उस समय मंदिर के सेवादार गोलू उर्फ गौरव को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों घंटी चोरी करते पकड़ा था, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। लेखपाल आनंद श्रीवास्तव ने उस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दान पेटी चोरी के मामले में फिलहाल तहरीर का इंतजार है, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है और मंदिर व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हैरानी की बात यह है कि पिछली चोरी के दौरान कटे हुए CCTV कैमरों के तार इस दूसरी वारदात से पहले तक ठीक नहीं किए गए थे। बुद्धेश्वर मंदिर की देखरेख जिला प्रशासन के अधीन है और पुलिस अब सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।