Lucknow के बुद्धेश्वर मंदिर का सेवादार ही निकला चोर, कीमती घंटे चुराते रंगे हाथों पकड़ा गया

Lucknow: राजधानी के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर में पिछले कुछ समय से हो रही घंटों की चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में आरती की व्यवस्था देखने वाले सेवादार गोलू उर्फ गौरव को ही चोर पाया गया है। उसे भक्तों ने मंदिर से की

Lucknow: राजधानी के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर में पिछले कुछ समय से हो रही घंटों की चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में आरती की व्यवस्था देखने वाले सेवादार गोलू उर्फ गौरव को ही चोर पाया गया है। उसे भक्तों ने मंदिर से कीमती घंटे चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में काफी गुस्सा देखा गया।

इस घटना के बाद लेखपाल ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पारा थाना पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंदिर प्रशासन और भक्तों के लिए यह हैरान करने वाला था कि जिस व्यक्ति पर सेवा की जिम्मेदारी थी, वही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।