Lucknow में बीटेक छात्र ने किया सुसाइड, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक 22 साल के बीटेक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. छात्र का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि छात्र अपनी पढ़ाई में काफी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक 22 साल के बीटेक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. छात्र का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि छात्र अपनी पढ़ाई में काफी होनहार था और अव्वल आता था.

घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियांव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके.