Lucknow में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला BTech छात्र का शव, मोबाइल और लैपटॉप गायब
Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक बीटेक छात्र का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। मृतक की पहचान शोभित राठौर के रूप में हुई है, जो हरदोई से लखनऊ लौट रहा था। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक बीटेक छात्र का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। मृतक की पहचान शोभित राठौर के रूप में हुई है, जो हरदोई से लखनऊ लौट रहा था। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उन्होंने मामले में संदेह जताया है।
जानकारी के मुताबिक, शोभित राठौर की शनिवार से लखनऊ में कक्षाएं शुरू होनी थीं। शनिवार शाम करीब 4 बजे उसने अपने परिवार को बताया था कि वह लखनऊ जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सवार हो गया है। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और उसका शव रहीमाबाद स्टेशन के पास मिला।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शोभित के पास मौजूद मोबाइल, लैपटॉप और उसके जूते गायब हैं। सामान न मिलने की वजह से परिवार को इस पूरी घटना पर शक है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
- मृतक: शोभित राठौर (BTech छात्र)
- स्थान: रहीमाबाद रेलवे स्टेशन, लखनऊ
- लापता सामान: मोबाइल, लैपटॉप और जूते
- ट्रेन: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस