Lucknow में BMW कार से 26 लाख रुपए बरामद, हिसाब नहीं दे पाए युवक; Income Tax की टीम ने शुरू की जांच
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक BMW कार से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान 26 लाख रुपए कैश जब्त किए हैं। इस मामले में कार में सवार तीन युवक रकम का कोई पुख्ता हिसाब या दस्तावेज नहीं दे पाए, ज
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक BMW कार से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान 26 लाख रुपए कैश जब्त किए हैं। इस मामले में कार में सवार तीन युवक रकम का कोई पुख्ता हिसाब या दस्तावेज नहीं दे पाए, जिसके बाद आयकर विभाग को सूचित किया गया।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, कार से 500-500 रुपए के नोटों की कुल 52 गड्डियां मिली हैं। जब अधिकारियों ने इन युवकों से पैसों के स्रोत के बारे में पूछा, तो वे कोई वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। मामला संदिग्ध होने के कारण तुरंत Income Tax विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।
सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम लखनऊ पहुंची और बरामद नकदी की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी अब यह पता लगा रहे हैं कि यह पैसा कहां से आया और इसका इस्तेमाल कहां होना था। फिलहाल मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।