Lucknow में युवाओं के बीच ‘नीले कैप्सूल’ का नशा बढ़ा, FSDA ने जब्त किए 5 लाख रुपये के कैप्सूल
Lucknow: राजधानी लखनऊ में नशे का एक नया और खतरनाक ट्रेंड सामने आया है। शहर के युवाओं में अब कोडीन सिरप के बाद ‘नीले कैप्सूल’ का चलन तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने इस अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए कार्रवाई
Lucknow: राजधानी लखनऊ में नशे का एक नया और खतरनाक ट्रेंड सामने आया है। शहर के युवाओं में अब कोडीन सिरप के बाद ‘नीले कैप्सूल’ का चलन तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने इस अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने पिछले 15 दिनों के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने लगभग 5 लाख रुपये की कीमत के नशीले कैप्सूल जब्त किए हैं। इससे पहले लखनऊ में करोड़ों रुपये के कोडीन सिरप रैकेट का पर्दाफाश हुआ था, जिसके बाद अब नशे के सौदागरों ने नीले कैप्सूल को अपना नया हथियार बना लिया है।
यह नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है, जिसे रोकने के लिए दवाइयों की सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। प्रशासन अब इस बात का पता लगा रहा है कि ये कैप्सूल शहर में कहां से आ रहे हैं और इन्हें कौन सप्लाई कर रहा है।