Lucknow में Blinkit डिलीवरी बॉय ने ग्राहक को पीटा, सामान नहीं मिला फिर भी ऑर्डर दिखाया डिलीवर्ड
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में एक ग्राहक और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ब्लिंकिट के डिलीवरी पार्टनर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ग्राहक ने सामान न म
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में एक ग्राहक और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ब्लिंकिट के डिलीवरी पार्टनर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ग्राहक ने सामान न मिलने के बावजूद ऑर्डर को डिलीवर दिखाए जाने की शिकायत की थी।
घटना 30 जून 2026 की है। पीड़ित ग्राहक अपने ऑर्डर की शिकायत करने के लिए चिनहट स्थित ब्लिंकिट स्टोर पर पहुंचा था। उसका आरोप है कि सामान घर नहीं पहुंचा था, लेकिन ऐप पर उसे डिलीवर दिखा दिया गया। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो वहां मौजूद डिलीवरी पार्टनर्स और उनके साथियों ने उसे और उसके भाई को घेरकर पीट दिया।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि वे इसी गांव के रहने वाले हैं और पीड़ित का घर जानते हैं, इसलिए उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
इस मामले में पीड़ित ने चिनहट पुलिस से गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि स्टोर के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांची जाए ताकि आरोपियों की पहचान हो सके और उन पर मुकदमा दर्ज हो। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।