Lucknow के BKT में बहू ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बोली- पति को छोड़कर साथ रहने का दबाव
Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब (BKT) इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने ससुर पर यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके ससुर उसके साथ गलत हरकतें
Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब (BKT) इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने ससुर पर यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके ससुर उसके साथ गलत हरकतें करते हैं और उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि उसका ससुर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। साथ ही, वह महिला पर इस बात का दबाव बनाता है कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहे। पीड़िता के मुताबिक, घर में उसके साथ गाली-गलौज की जाती है और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता है।
लखनऊ और आसपास के इलाकों में इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हाल ही में मड़ियांव इलाके में भी एक ससुर को बहू के साथ दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो रेलवे विभाग में इंजीनियर था। वहीं, बहराइच में भी एक महिला ने ससुर पर बंदूक की नोक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।