Lucknow में सड़क हादसे में महिला की मौत, कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल

Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सीतापुर हाईवे पर एयरफोर्स तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 साल की शिंपी नाम की महिला की जान चली गई

Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सीतापुर हाईवे पर एयरफोर्स तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 साल की शिंपी नाम की महिला की जान चली गई, जबकि उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए।

यह घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि परिवार सीतापुर से अपने पांच महीने के बेटे आर्यन की दवा लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वे एयरफोर्स स्टेशन मोड़ के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार में फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई।

हादसे के समय शिंपी ने अपने पांच महीने के बेटे आर्यन को कसकर अपनी गोद में चिपका लिया था, जिसकी वजह से बच्चे को सिर्फ मामूली खरोंचें आईं और उसकी जान बच गई। वहीं, शिंपी की ननद कोमल और देवर अमन भी इस हादसे में घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सभी घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिंपी को मृत घोषित कर दिया। कोमल, अमन और छोटे बच्चे आर्यन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि कार चालक लक्ष्य मिश्रा को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक शिंपी की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी और उसके पति अरुण कश्यप ई-रिक्शा चलाते हैं।