Lucknow में सड़क हादसे में 22 वर्षीय महिला की मौत, एक मासूम समेत 3 घायल, Alto कार और बाइक की हुई टक्कर

Lucknow/BKT: लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक Alto कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 22 साल की एक महिला की जान चली गई। हादसे में एक छोटे ब

Lucknow/BKT: लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक Alto कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 22 साल की एक महिला की जान चली गई। हादसे में एक छोटे बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार लोग सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।