Lucknow में शराब के पैसों को लेकर विवाद में हुई हत्या, BKT पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के बीकेटी इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला शराब के लिए पैसे मांगने औ

Lucknow: राजधानी के बीकेटी इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला शराब के लिए पैसे मांगने और उसके बाद हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें एक 36 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई।

घटना 3 अगस्त की है जब बीकेटी थाना क्षेत्र के अमौली लॉन के सामने एक खाली प्लॉट में अनिल कुमार का शव मिला था। अनिल कुमार सैरपुर के तरहैया के रहने वाले थे। शुरुआत में परिजनों को लगा कि उनकी मौत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई है क्योंकि शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं दिख रही थी। लेकिन जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, तो उसमें सिर में गंभीर चोट का पता चला, जिसके बाद अनिल के भाई विवेक विश्वकर्मा ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद और एसीपी विकास पांडे के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पीछा किया। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे किसान पथ पर स्थित चंद्रिका देवी अंडरपास के पास से पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों में दुर्गेश यादव, कुबेर यादव उर्फ अमर, रंजीत रावत, रामकेश यादव और अवधेश यादव शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार से शराब के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो उनके बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस छीना-झपटी के दौरान अनिल का संतुलन बिगड़ा और वह प्लॉट की नींव में रखी ईंटों पर जा गिरे। सिर और आंख में गहरी चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने अनिल का मोबाइल फोन लूट लिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कुबेर यादव की निशानदेही पर मृतक का कीपैड मोबाइल भी बरामद कर लिया है।