Lucknow के बक्शी का तालाब में लगा स्वास्थ्य शिविर, 58 लोगों की हुई जांच

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब विकासखंड परिसर में मंगलवार को एक जन स्वास्थ्य शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह शिविर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जन कल्याण और जागरूकता अभियान के तहत ल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब विकासखंड परिसर में मंगलवार को एक जन स्वास्थ्य शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह शिविर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जन कल्याण और जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया था, ताकि आम लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट और बीकेटी विकासखंड कार्यालय ने मिलकर किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. सीएम सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एसडी कांडपाल, डॉ. चंदन और बीडीओ पूजा पांडेय ने अपना सहयोग दिया। शिविर के बेहतर संचालन के लिए डॉ. अनामिका चंदा ने समन्वय का काम संभाला।

शिविर के दौरान कुल 58 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें 36 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं। मरीजों को सही इलाज और सलाह देने के लिए विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही। इसमें डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. मीनल सिंह, डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. सौम्यक जैन और डॉ. धनंजय सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया और उनकी समस्याओं का समाधान किया।