Lucknow में नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़, BKT पुलिस ने वैन से पकड़ीं 2157 बोतलें

Lucknow/BKT : राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में नकली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं बरामद की हैं। इस

Lucknow/BKT : राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में नकली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

यह पूरी कार्रवाई FSDA मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई। 16 जुलाई 2026 को मिली एक गुप्त सूचना के बाद टीम ने किसान पथ स्थित मामपुर खड़ंजा मार्ग पर घेराबंदी की। वहां एक संदिग्ध ओमनी वैन (UP32BW7091) को रोका गया, जिसमें बड़ी मात्रा में दवाएं लदी हुई थीं।

वैन चला रहे 33 वर्षीय भूपेंद्र सिंह, जो लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के पकरा का रहने वाला है, उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि ये दवाएं राज विक्रम सिंह और विनीत सिंह की हैं और वह उन्हें अमीनाबाद पहुंचाने जा रहा था। पुलिस अब इन दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

बरामद दवाओं की लिस्ट और उनकी कीमत इस प्रकार है:

दवा का नाम बरामद बोतलें कुल मात्रा
अल्कासोल शुगर फ्री 1063 बोतलें 100 ML
म्यूकेन जेल 848 बोतलें 200 ML
रुबीरेड 246 बोतलें 200 ML

बरामद की गई इन दवाओं की कुल कीमत लगभग 4.37 लाख रुपये बताई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह, संदेश मौर्य, राहुल कुमार और अनीता कुरील की टीम ने जब जांच की, तो चालक कोई भी वैध लाइसेंस या बिल नहीं दिखा पाया।

जांच के दौरान पाया गया कि अल्कासोल शुगर फ्री के लेबल, कैप, लोगो और प्रिंटिंग में बड़ी कमियां थीं, जिससे इसे नकली माना गया। म्यूकेन जेल के लेबल में भी गड़बड़ियां मिलीं। सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश यादव ने बताया कि दवाओं के चार नमूने लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।