Lucknow में सड़क हादसे में 8 घायल, सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराया ई-रिक्शा
Lucknow: राजधानी के बीकेटी इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ सिधौली की तरफ जा रहा एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े डंपर से जोरदार तरीके से टकरा गया। इस टक्कर की वजह से ई-रिक्शा में सवार लोग इधर-उधर छिट
Lucknow: राजधानी के बीकेटी इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ सिधौली की तरफ जा रहा एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े डंपर से जोरदार तरीके से टकरा गया। इस टक्कर की वजह से ई-रिक्शा में सवार लोग इधर-उधर छिटककर गिर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। सड़क किनारे खड़े डंपर की वजह से ई-रिक्शा चालक उसे समय पर देख नहीं पाया और टक्कर हो गई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।