Lucknow के BKT में खुले टैंक में गिरी गाय, पुलिस और ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर बचाया
Lucknow/BKT : लखनऊ के बीकेटी इलाके में एक बेजुबान जानवर के प्रति मानवता की मिसाल देखने को मिली। यहाँ सुगमाऊ जराहरा रोड पर एक गाय गलती से खुले टैंक में गिर गई थी, जिसे लखनऊ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर न
Lucknow/BKT : लखनऊ के बीकेटी इलाके में एक बेजुबान जानवर के प्रति मानवता की मिसाल देखने को मिली। यहाँ सुगमाऊ जराहरा रोड पर एक गाय गलती से खुले टैंक में गिर गई थी, जिसे लखनऊ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, गाय कई घंटों तक टैंक के अंदर फंसी रही और बाहर निकलने के लिए काफी संघर्ष करती रही। जब यह बात पुलिस और ग्रामीणों को पता चली, तो तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गाय को बाहर निकालने के लिए टैंक की दीवार को तोड़ना पड़ा, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।