Lucknow के बरगदी में निकला मोहर्रम का मेंहदी जुलूस, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रहा माहौल
Lucknow: राजधानी के बक्शी का तालाब (BKT) इलाके के बरगदी में मंगलवार को मोहर्रम की सातवीं तारीख पर मेंहदी का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।
Lucknow: राजधानी के बक्शी का तालाब (BKT) इलाके के बरगदी में मंगलवार को मोहर्रम की सातवीं तारीख पर मेंहदी का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। यह जुलूस कर्बला के शहीदों और हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) के भतीजे हज़रत कासिम की शहादत की याद में निकाला गया था।
इस आयोजन के दौरान सुरक्षा का पूरा इंतजाम रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही निर्देश दिए थे कि किसी भी तरह के हथियारों का प्रदर्शन, तेज संगीत या डीजे की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों को सख्त हिदायत थी कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी के तहत जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने धार्मिक नेताओं के साथ तालमेल बिठाकर व्यवस्था संभाली।
Lucknow पुलिस ने शहर में सुरक्षा के लिए एक बड़ा प्लान लागू किया है। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के मुताबिक, शहर को पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। भीड़भाड़ वाली गलियों में रेसर बाइक का इस्तेमाल किया गया और छतों से गश्त के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि जुलूस के रास्तों पर ट्रैफिक को मैनेज किया गया और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई अफवाह न फैले।
प्रशासन ने जुलूस के रास्तों पर लटकते बिजली के तारों और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के साथ-साथ साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखा ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो।