Lucknow में एयरफोर्स रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 24 घंटे में 3 आरोपियों को दबोचा
Lucknow: राजधानी के बीकेटी इलाके में एयरफोर्स रोड पर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सटीक सूचना
Lucknow: राजधानी के बीकेटी इलाके में एयरफोर्स रोड पर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सटीक सूचना के आधार पर की है।
यह पूरा मामला 18 जून 2026 की रात करीब 9:15 बजे का है। डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद जमाल पर हमलावरों ने रॉड से जानलेवा हमला किया था। इस हमले में जमाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद 20 जून को उनकी पत्नी परवीन बेगम ने बीकेटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 239/2026 के तहत बीएनएस की धारा 190, 191(2) और 109(1) में केस दर्ज किया। उपनिरीक्षक प्रतीक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की और 21 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे एयरफोर्स रोड पर एक प्लास्टिक फैक्ट्री के पास से अरुण, प्रमोद रावत और नकुल रावत को गिरफ्तार कर लिया।
एफआईआर में कुल छह लोगों के नाम शामिल थे, जिनमें नकुल, प्रमोद, चुतलू, सचिन, प्रमोद की मां और अरुण का नाम था। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों को उनके कानूनी अधिकारों और पकड़े जाने के कारणों के बारे में पूरी जानकारी दी और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।