Lucknow में BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत की तैयारी, शहरभर में लगे 10 हजार से ज्यादा बैनर
Lucknow: राजधानी लखनऊ में BJP युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष रोहित मिश्रा के पदभार ग्रहण करने को लेकर काफी हलचल है। 12 जुलाई को वह अपना कार्यभार संभालेंगे, जिसके लिए शहर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उनके स्वागत के लि
Lucknow: राजधानी लखनऊ में BJP युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष रोहित मिश्रा के पदभार ग्रहण करने को लेकर काफी हलचल है। 12 जुलाई को वह अपना कार्यभार संभालेंगे, जिसके लिए शहर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उनके स्वागत के लिए लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
रोहित मिश्रा के स्वागत के लिए लखनऊ के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और जरूरी मार्गों पर 10 हजार से अधिक बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने शहर के कोने-कोने में पोस्टर लगाकर इस बात की तैयारी पूरी कर ली है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा इंतजाम रोहित मिश्रा के पदभार ग्रहण करने से पहले ही कर लिया गया है ताकि उनका जोरदार स्वागत किया जा सके।