Lucknow में भाजपा का झंडा लगाने पर विवाद, महिला ने पड़ोसी पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक महिला द्वारा अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस बात से नाराज पड़ोसी महिला ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक महिला द्वारा अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस बात से नाराज पड़ोसी महिला ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना पुरानी काशीराम कॉलोनी की है, जहां रहने वाली मीना द्विवेदी ने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाया था। मीना द्विवेदी का आरोप है कि झंडा लगाने की वजह से उनकी पड़ोसी हिमांशी यादव ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। यह पूरा विवाद 11 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुआ था।
इस मामले में रविवार, 12 जुलाई को पारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई। आरोपी महिला हिमांशी यादव के बारे में बताया गया है कि उसका स्वभाव काफी दबंग है और उस पर पहले से ही एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने और लूट के मामले में जेल भी जा चुकी है।
पारा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।