Lucknow में सफाई व्यवस्था को लेकर BJP पार्षद सड़क पर उतरे, खुद उठाई झाड़ू और कंपनी के खिलाफ जताया विरोध
Lucknow: राजधानी लखनऊ के राजाबाजार वॉर्ड में सफाई व्यवस्था की हालत इतनी खराब हो गई कि बीजेपी पार्षद राहुल मिश्रा को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। रविवार को उन्होंने विरोध जताते हुए खुद झाड़ू लगाई और सफाई के लिए जिम्मेदार कंपनी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के राजाबाजार वॉर्ड में सफाई व्यवस्था की हालत इतनी खराब हो गई कि बीजेपी पार्षद राहुल मिश्रा को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। रविवार को उन्होंने विरोध जताते हुए खुद झाड़ू लगाई और सफाई के लिए जिम्मेदार कंपनी Lion Enviro के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्षद का कहना है कि कंपनी पर्याप्त कर्मचारी नहीं दे रही है, जिससे इलाके में गंदगी फैल रही है।
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब 27 जून को राजाबाजार के पाता नाला इलाके में भारी गंदगी जमा होने की खबरें आईं। इससे पहले नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए बजट में बड़ी बढ़ोतरी की थी। दिसंबर 2024 में सफाई बजट को 50 करोड़ से बढ़ाकर 170 करोड़ रुपये किया गया था, ताकि शहर को साफ रखा जा सके।
मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार पहले भी सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रहे हैं। मेयर ने कई बार अधिकारियों को फटकार लगाई है और आउटसोर्स किए गए सफाई कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए थे क्योंकि उन्हें अवैध कर्मचारियों की आशंका थी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी समय-समय पर सफाई के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन फिर भी जमीनी स्तर पर समस्या बनी हुई है।
राजाबाजार के निवासी लंबे समय से गंदगी की समस्या से परेशान हैं। Lion Enviro कंपनी लखनऊ के जोन 2, 5 और 8 की सफाई के लिए जिम्मेदार है और राजाबाजार वॉर्ड जोन-2 के अंतर्गत आता है। पार्षद राहुल मिश्रा के इस विरोध ने नगर निगम के उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिनमें सफाई व्यवस्था को बेहतर बताया गया था।