Lucknow में जयपुर घराने के कथक का शानदार प्रदर्शन, बिरजू महाराज संस्थान ने सजाई महफिल
Lucknow: राजधानी के राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर घराने की लयकारी और तकनीकी पक्ष का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने द
Lucknow: राजधानी के राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर घराने की लयकारी और तकनीकी पक्ष का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के छात्रों ने राग मियां मल्हार में ‘बिजुरी चमके बरसे मेहरवा’ बंदिश पेश करके की। इसके बाद जयपुर घराने के मशहूर कलाकार Chetan Kumar Javra ने अपनी सोलो परफॉर्मेंस दी। उन्होंने शिव स्तुति ‘हे अमरनाथ, हे विश्वनाथ’ से शुरुआत की और फिर राग बसंत और ताल बसंत के जरिए जयपुर घराने की खास लय और भावों को पेश किया। साथ ही उन्होंने पंडित सुंदरलाल गंगानी की वर्षा ऋतु पर आधारित एक रचना भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का अंत द्रुत तीनताल की तेज प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें उनके पैरों की गूंज और सटीक मूवमेंट ने सबको प्रभावित किया।
इस प्रस्तुति में रमेश मेवल ने गायन और हारमोनियम, भवदीप जावरा ने पखावज और पदान्त, जबकि मोहित चौहान ने तबले पर संगत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के प्रमुख सचिव Dr. Hariom मौजूद रहे। उन्होंने संस्थान की अध्यक्ष Dr. Kumkum Dhar के साथ मिलकर हॉबी कोर्स पूरा करने वाले सफल छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।