Lucknow में सड़क हादसे में कैटरिंग कारीगर की मौत, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली
Lucknow: राजधानी के निगोहा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक पर पीछे बैठे एक 25 साल के युवक की जान चली गई। हादसा रविवार रात करीब 3 बजे भवरेश्वर रोड पर हुआ। म
Lucknow: राजधानी के निगोहा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक पर पीछे बैठे एक 25 साल के युवक की जान चली गई। हादसा रविवार रात करीब 3 बजे भवरेश्वर रोड पर हुआ।
मृतक की पहचान हर्षित जायसवाल के रूप में हुई है, जो हुसैन गंज के उदयगंज का रहने वाला था और कैटरिंग का काम करता था। हादसे के समय हर्षित अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक पर जा रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में हर्षित की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका दोस्त अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया है।