Lucknow के 107 साल पुराने मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

Lucknow: राजधानी के बिजनौर इलाके में स्थित एक पुराने मंदिर परिसर में शनिवार को भक्तिमय माहौल रहा। यहाँ चंद्रभानु गुप्त शिक्षा एवं मानव विकास केंद्र मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने

Lucknow: राजधानी के बिजनौर इलाके में स्थित एक पुराने मंदिर परिसर में शनिवार को भक्तिमय माहौल रहा। यहाँ चंद्रभानु गुप्त शिक्षा एवं मानव विकास केंद्र मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह धार्मिक कार्यक्रम श्रीधर पांडे और सुमन पांडे के सौजन्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ इलाके के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। 107 साल पुराने इस मंदिर परिसर में हुए पाठ से आसपास के लोग काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।