Lucknow में जमीनी विवाद को लेकर फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, योगेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानून

Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी योगेंद्र सिंह ने जमीनी विवाद के चलते पीड़ित व्यक्ति को फोन किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर बिजनौर पुलिस ने योगेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।