Lucknow में पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

Lucknow: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक 34 वर्षीय मजदूर ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ पाया गया। जा

Lucknow: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक 34 वर्षीय मजदूर ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ पाया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम इंद्रजीत था, जो शहीद पथ स्थित माती गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार शाम को इंद्रजीत का अपनी पत्नी ममता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि इंद्रजीत ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो वे उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बिजनौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन उन्हें घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी।