Lucknow में घर में घुसकर युवक का अपहरण और मारपीट, 10 नामजद समेत 20 लोगों पर केस दर्ज
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट और अपहरण की गंभीर घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर एक युवक का अपहरण किया गया और विरोध करने पर उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट और अपहरण की गंभीर घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर एक युवक का अपहरण किया गया और विरोध करने पर उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शफिकुल नाम के व्यक्ति ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग जबरन घर के अंदर घुसे और युवक को अगवा कर ले गए। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो हमलावरों ने शफिकुल की पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की।
इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद लोगों और करीब 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।