Lucknow में युवती को घर से घसीटकर पीटा, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन लोगों पर उसे घर के दरवाजे से घसीटकर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन लोगों पर उसे घर के दरवाजे से घसीटकर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, बहादुरखेड़ा मजरा परवर पूरब गांव की रहने वाली अनन्या ने यह शिकायत दर्ज कराई है। अनन्या ने गांव के ही मनीष, उसकी बहन हिमांशी और उनकी मां पर हमला करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि इन लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।