Lucknow में आज सजेगा भोजपुरी महोत्सव, मनोज तिवारी देंगे परफॉर्मेंस, जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा मिलिट्री बैंड का शो

Lucknow: राजधानी लखनऊ में आज 8 अगस्त को भोजपुरी संस्कृति और कला का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। शहर के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में 42वां भोजपुरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जहां देश की जानी-मानी हस्तियां जुटेंगी। इसके साथ

Lucknow: राजधानी लखनऊ में आज 8 अगस्त को भोजपुरी संस्कृति और कला का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। शहर के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में 42वां भोजपुरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जहां देश की जानी-मानी हस्तियां जुटेंगी। इसके साथ ही जनेश्वर मिश्र पार्क में भी खास कार्यक्रम की तैयारी है, जिससे शहरवासियों के लिए आज का दिन मनोरंजन भरा रहेगा।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित यह महोत्सव दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद भोजपुरी भाषा, लोक कला और साहित्य को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

महोत्सव के दौरान कई बड़े नेताओं और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सांसद मनोज तिवारी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को ‘भोजपुरी शिरोमणि सम्मान’ दिया जाएगा। वहीं महापौर सुषमा खर्कवाल और अन्य समाजसेवियों को ‘भोजपुरी रत्न सम्मान’ और खास योगदान देने वालों को ‘भोजपुरी गौरव सम्मान’ से नवाजा जाएगा।

संगीत के शौकीनों के लिए सांसद और गायक Manoj Tiwari अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ गोपाल राय, असम की कल्पना पटवारी और सुरेश कुशवाहा समेत 50 से ज्यादा लोक कलाकार अपनी कला दिखाएंगे।

दूसरी तरफ, जनेश्वर मिश्र पार्क में आज मिलिट्री बैंड की परफॉर्मेंस होगी। पार्क को लेकर अन्य अपडेट्स की बात करें तो इसे अब वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां जल संरक्षण के लिए एक थीम पार्क और ओपन-एयर थिएटर भी बनाया जाएगा। बता दें कि फरवरी 2026 में यहां भारत का दूसरा सबसे बड़ा गुलाब उद्यान भी खोला गया था।