Lucknow के भवानीगंज में गंदगी से परेशान लोग, घरों पर लगाया ‘मकान बिकाऊ’ का पोस्टर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के भवानीगंज वार्ड में रहने वाले लोग नगर निगम की बदहाल व्यवस्था से इतने तंग आ चुके हैं कि उन्होंने अपना घर छोड़ने का मन बना लिया है। लोग अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा रह

Lucknow: राजधानी लखनऊ के भवानीगंज वार्ड में रहने वाले लोग नगर निगम की बदहाल व्यवस्था से इतने तंग आ चुके हैं कि उन्होंने अपना घर छोड़ने का मन बना लिया है। लोग अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा रहे हैं और कैमरे पर अपनी परेशानी बताते हुए रो पड़े। जलभराव और सीवर की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

सबसे ज्यादा खराब हालत साबिक भादेवा इलाके की है। यहाँ पिछले 6-7 महीनों से घरों के सामने गंदा पानी जमा है, जिससे नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। इस गंदगी के बीच करीब 100 से 150 परिवार रहने को मजबूर हैं। हालत यह है कि लोग अपने ही घरों से बाहर निकलने में डर महसूस करते हैं।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री AK Sharma ने पहले भी अधिकारियों को मानसून से पहले जलभराव और सीवर की समस्याओं को ठीक करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। लखनऊ नगर निगम ने शिकायत के लिए 1533 और कुछ अन्य हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, लेकिन भवानीगंज के लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है।

इससे पहले जुलाई की शुरुआत में MLA नीरज बोरा ने भी जनकीपुरम और अलीगंज जैसे इलाकों में सीवर की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद जल कल विभाग ने निजी कंपनी Suez India को नोटिस जारी किया था। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या को लेकर कमिश्नर ने नगर निगम और जल निगम को सख्त चेतावनी दी थी, फिर भी साबिक भादेवा जैसे इलाकों में लोग पलायन की बात कर रहे हैं।