Lucknow में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक, संगठन विस्तार और महिला आरक्षण पर हुई चर्चा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में स्थित गांधी भवन में रविवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक हुई। इस बैठक में समाज के लोग जुटे और संगठन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आने वाले विधानसभा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में स्थित गांधी भवन में रविवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक हुई। इस बैठक में समाज के लोग जुटे और संगठन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर बात की। बैठक का मुख्य मकसद समाज के हक और अधिकारों को मजबूती से उठाना था।
बैठक के दौरान नगर विकास राज्य मंत्री ने भी हिस्सा लिया और समाज के सामने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है। मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि संगठन का विस्तार कैसे किया जाए ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें और अपनी आवाज बुलंद कर सकें।