Lucknow में प्रेमी ने बीसीए छात्रा की गला रेतकर की हत्या, खून में लेटकर चलाता रहा मोबाइल
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नरपत खेड़ा में एक 17 साल की बीसीए छात्रा की उसके ही सहपाठी और प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नरपत खेड़ा में एक 17 साल की बीसीए छात्रा की उसके ही सहपाठी और प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि कत्ल करने के बाद आरोपी प्रेमी शव के पास खून में लेटकर मोबाइल चलाता रहा।
पुलिस के मुताबिक मृतका स्मृति पांडे टी.एस. मिश्रा कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी देवांश पाठक भी उसी कॉलेज में उसका सहपाठी था और दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को जब स्मृति घर में अकेली थी, तब देवांश चाकू लेकर उसके घर घुसा और गला रेतकर उसकी जान ले ली।
घटना का पता तब चला जब स्मृति की बड़ी बहन जागृति कॉलेज से घर लौटी। उसने देखा कि स्मृति का शव खून से लथपथ पड़ा है और पास ही देवांश भी खून में सना हुआ था। बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुँचे इंस्पेक्टर सुरेश सिंह और डीसीपी पश्चिमी कमलेश कुमार दीक्षित ने मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया सब्जी काटने वाला चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी देवांश को पहले लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी से पूछताछ कर हत्या की असली वजह का पता लगाया जाएगा।