Lucknow में BCA छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या, सहपाठी देवांश पाठक गिरफ्तार

Lucknow/Lucknow : राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बीसीए प्रथम वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा स्मृति पांडेय की उसके अपने ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में

Lucknow/Lucknow : राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बीसीए प्रथम वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा स्मृति पांडेय की उसके अपने ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के सहपाठी देवांश पाठक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बुधवार, 5 अगस्त 2026 को नरपतखेड़ा इलाके में स्थित स्मृति के चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर हुई। स्मृति टीएस मिश्रा कॉलेज में बीसीए की छात्रा थी और पूर्व सूबेदार शैलेंद्र पांडेय की बेटी थी। घटना के बाद जब स्मृति की बड़ी बहन घर लौटी, तो उसने दोनों को खून से लथपथ पाया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

डीसीपी पश्चिम कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतका के गले पर चोट के निशान पाए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जिसे अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी देवांश पाठक भी उसी कॉलेज में स्मृति का सहपाठी था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उन्होंने साथ में ही कॉलेज में दाखिला लिया था।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हत्या से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। आशंका है कि देवांश ने स्मृति का फोन चेक करने की मांग की थी, जिसके बाद झगड़ा बढ़ा और उसने यह कदम उठाया। वारदात के बाद देवांश ने खुद को भी घायल कर लिया था और आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल पुलिस मोबाइल चैट और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के जरिए मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से तहरीर लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।