Lucknow में BCA छात्रा की गला रेतकर हत्या, शक की वजह से क्लासमेट ने ली जान

Lucknow/Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नरपतखेड़ा में 17 साल की BCA छात्रा स्मृति पांडेय की उनके ही क्लासमेट ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी देवांश पाठक को शक था कि स्मृति

Lucknow/Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नरपतखेड़ा में 17 साल की BCA छात्रा स्मृति पांडेय की उनके ही क्लासमेट ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी देवांश पाठक को शक था कि स्मृति किसी दूसरे युवक से बात कर रही है, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

घटना वाले दिन स्मृति के माता-पिता अमेठी गए हुए थे और उनकी बड़ी बहन कॉलेज गई थी। घर में स्मृति अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी देवांश पाठक अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया था। जब बड़ी बहन घर लौटी तब इस खौफनाक मंजर का पता चला।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवांश पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने मामले में सख्त कदम उठाए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के साथ-साथ POCSO एक्ट की धारा 5 और 6 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत बलात्कार की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

स्मृति के पिता शैलेंद्र पांडेय भारतीय सेना से नायब सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं। फिलहाल पुलिस मोबाइल चैट और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के जरिए मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।