Lucknow में मदद के बहाने महिला से छेड़छाड़, दूधवाले पर घर में घुसकर मारपीट और आग लगाने की कोशिश का आरोप
Lucknow: राजधानी के बीबीडी पुलिस थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक दूधवाले पर मदद करने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार ने मिलकर उसके स
Lucknow: राजधानी के बीबीडी पुलिस थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक दूधवाले पर मदद करने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार ने मिलकर उसके साथ बदसलूकी की और घर में घुसकर मारपीट की।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने न केवल उसके जेवर लूटे, बल्कि कमरे में आग लगाने की कोशिश भी की। घटना के दौरान आरोपियों ने गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर कमरे में आग लगाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।