Lucknow में IGRS शिकायत से नाराज पड़ोसी ने गर्भवती महिला पर किया चाकू से हमला

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में एक पड़ोसी ने पुरानी रंजिश और गुस्से में आकर एक गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी महिला की IGRS शिकायत से काफी नाराज था और मौका पाकर उसने महिला के साथ मारपीट की। मिल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में एक पड़ोसी ने पुरानी रंजिश और गुस्से में आकर एक गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी महिला की IGRS शिकायत से काफी नाराज था और मौका पाकर उसने महिला के साथ मारपीट की।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी ने महिला को अकेला पाकर पहले उसकी पिटाई की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। यह पूरा विवाद IGRS (Integrated Grievance Redressal System) पर की गई एक शिकायत को लेकर शुरू हुआ था, जिससे आरोपी काफी गुस्से में था।