Lucknow के बरवलिया में श्री राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बरवलिया स्थित सिसेंडी गांव में बुधवार, 1 जुलाई को धार्मिक माहौल रहा। यहां श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगो
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बरवलिया स्थित सिसेंडी गांव में बुधवार, 1 जुलाई को धार्मिक माहौल रहा। यहां श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं के लिए पूरी-सब्जी और मीठी बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से गांव और आसपास के इलाकों में भक्तिमय वातावरण बना रहा।