Lucknow के बनथरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बनथरा इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। यह घटना युवक के ससुराल की है, जहां शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक,

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बनथरा इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। यह घटना युवक के ससुराल की है, जहां शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक के गले में गमछे का आधा हिस्सा बंधा हुआ था और दूसरा हिस्सा पेड़ की डाल से लटका था। शुरुआती हालात को देखते हुए पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के समय वहां कौन मौजूद था।