UP : लखनऊ के बंथरा इलाके में एक 24 साल की शादीशुदा महिला ने अपने घर में जान दे दी. महिला का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच श
UP : लखनऊ के बंथरा इलाके में एक 24 साल की शादीशुदा महिला ने अपने घर में जान दे दी. महिला का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतका की पहचान और पारिवारिक जानकारी
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान सलमा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल थी. वह मूल रूप से उन्नाव जिले के गंगा पार की रहने वाली थी. सलमा का निकाह 5 साल पहले हुआ था. उसका पति फेरी लगाकर जूते-चप्पल बेचने का काम करता है.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा.